1. हिन्दी समाचार
  2. Bhopal
  3. भोपाल में ‘ET Viksit MP 2026’ कॉन्क्लेव का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने निवेश संभावनाओं पर दिया जोर

भोपाल में ‘ET Viksit MP 2026’ कॉन्क्लेव का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने निवेश संभावनाओं पर दिया जोर

भोपाल में आयोजित ‘ET Viksit MP 2026’ कॉन्क्लेव का शुभारंभ मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश 2 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। अब तक 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतर चुके हैं।

By: Nivedita 
Updated:
भोपाल में ‘ET Viksit MP 2026’ कॉन्क्लेव का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने निवेश संभावनाओं पर दिया जोर

भोपाल।  राजधानी भोपाल में ETGovernment द्वारा आयोजित ‘ET Viksit MP 2026’ कॉन्क्लेव का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश में निवेश की संभावनाओं और विकास की दिशा पर विस्तार से जानकारी दी।

विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ता मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में विकसित भारत @ 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में मध्यप्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेश को 2 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है।

 

भोपाल में ‘ET Viksit MP 2026’ कॉन्क्लेव का शुभारंभ

निवेशक-अनुकूल नीतियों से बढ़ रहा निवेश

सीएम मोहन यादव ने बताया कि प्रदेश में उद्योग अनुकूल नीतियों और पारदर्शी प्रशासन के कारण निवेश का माहौल लगातार बेहतर हुआ है। उन्होंने कहा कि अब तक प्राप्त निवेश प्रस्तावों में से लगभग 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतर चुके हैं।

 

मध्यप्रदेश बन रहा तेजी से उभरता औद्योगिक राज्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश देश के सबसे तेजी से प्रगति करने वाले राज्यों में शामिल है। सरकार का फोकस उद्योग, रोजगार और आर्थिक विकास को नई गति देने पर है, जिससे राज्य को एक मजबूत औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित किया जा सके।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...