1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. नर्मदापुरम में पहली बार पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा से गंभीर मरीज का नागपुर एयरलिफ्ट

नर्मदापुरम में पहली बार पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा से गंभीर मरीज का नागपुर एयरलिफ्ट

नर्मदापुरम में पहली बार पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा का उपयोग कर 83 वर्षीय गंभीर मरीज रामगोपाल टोकसे को नागपुर एयरलिफ्ट किया गया। प्रशासनिक समन्वय से यह सफल रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हुआ।

By: Nivedita 
Updated:
नर्मदापुरम में पहली बार पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा से गंभीर मरीज का नागपुर एयरलिफ्ट

नर्मदापुरम जिले में पहली बार पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा का उपयोग करते हुए एक गंभीर मरीज को बेहतर उपचार के लिए नागपुर रेफर किया गया। मरीज रामगोपाल टोकसे (83) मल्टी ऑर्गन फेलियर और ब्रेन से जुड़ी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे, जिनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था।

परिजनों की मांग पर हुई त्वरित कार्रवाई

मरीज की स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने जिला प्रशासन से एयर एम्बुलेंस के माध्यम से नागपुर ले जाने की मांग की। इसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ. नरसिंह गहलोत ने मरीज की स्थिति का आकलन कर शासन स्तर पर एयर एम्बुलेंस की प्रक्रिया शुरू की, जिसे शीघ्र ही स्वीकृति मिल गई।

 

प्रशासनिक समन्वय से सफल हुआ एयरलिफ्ट ऑपरेशन

शुरुआत में मरीज को नर्मदापुरम स्थित SPM हेलीपैड से एयरलिफ्ट करने की योजना थी, लेकिन तकनीकी कारणों से अंतिम समय में स्थान बदलकर सीहोर जिले के बुधनी स्थित ट्राइडेंट हेलीपैड से उड़ान भरने का निर्णय लिया गया। भोपाल से पहुंची एयर एम्बुलेंस ने मरीज को नागपुर के लिए रवाना किया।

उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा तक पहुंच

एयर एम्बुलेंस में मरीज के साथ एक डॉक्टर और एक परिजन भी मौजूद रहे। पूरी प्रक्रिया जिला प्रशासन, सीहोर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से संपन्न हुई। इस सफल प्रयास को क्षेत्र में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

 

रिपोर्ट –  पंकज शुक्ला

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...