1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर के किसी भी गरीब को भूखा नही सोने देगे : MLA महेश त्रिवेदी

कानपुर के किसी भी गरीब को भूखा नही सोने देगे : MLA महेश त्रिवेदी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कानपुर के किसी भी गरीब को भूखा नही सोने देगे : MLA महेश त्रिवेदी

{ उपेंद्र की रिपोर्ट }

कोरोनावायरस के चलते कानपुर का कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे इसलिए कानपुर किदवई नगर से बीजेपी विधायक महेश त्रिवेदी ने अपने ही गेस्ट हाउस से गरीब बेसहारा मजदूरो,मलिन बस्ती और झोपडपट्टीयो मे रहने वाले लोगो के लिए मोदी रसोई मे ही बनवा रहे है।

इस मोदी रसोई भोजन वितरण बैंक से रोजाना हजारों लोगों के लिए खाना बनाया जा रहा है। वही कानपुर मे और भी ऐसे लोग और संस्थाये है जो अपने-अपने स्तर पर शहर मे इसी कार्य मे लगे हुए है।

कानपुर मे इस किचन के माध्यम से हजारो गरीबो की भूख मिटायी जा रही है। इस मोदी किचन मे रोजना 8-9 हजार लोगों का खाना पक रहा है।

उन्होंने कहा, जो लाॅकडाउन को लेकर परेशान है। ऐसे लोगो के लिए हम रोजाना 8-9 हजार पैकेट बटवा रहे है। कानपुर के लोग नही समझ रहे है।

वो घरो से बाहर निकल रहे है। लोगो को मोदी जी की बात माननी चाहिए जिससे हम सभी मिलकर इस वायरस की चैन को तोड़ सके जिससे यह बीमारी फैल न पाए।

इसके लिए हमारी पुलिस और डाक्टर की टीम पूरे सेवा भाव से लगी हुई है लेकिन फिर भी कुछ लोग उन्हे परेशान कर रहे है। मेरी अपील है कि वो सभी लोग लाॅकडाउन का पालन करे।

कानपुर मे मोदी रसोई चलाने और इसकी देखरेख कर लोगो तक भोजन पहुँचाने का श्रेय विधायक महेश त्रिवेदी के बेटे शुभम त्रिवेदी को जाता है जो सुबह 7 बजे से ही इस कार्य मे लग जाते है और देर रात तक इस काम मे लगे रहते है।

इस पर बात करने पर उन्होने कहा मुझे गरीबो की मदद करने की प्रेरणा मेरी पार्टी भारतीय जनता पार्टी और मेरे परिवार से मिली है।

आज लगभग 30 दिन लाॅकडाउन को हो चुके। इस लाॅकडाउन के चलते लोगो अपने घर से बाहर नही निकल पा रहे। इन्ही गरीब बेसहारा लोगो की मदद के लिए हम 27 दिनो से लोगो को भोजन पहुँचाने का काम युद्ध स्तर पर कर रहे है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...