1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. घुंघराले बाल पर फिदा हुई थी पत्नी, गंजा होने पर पहुंची थाने, बोली मैडम तलाक दिलवाओं

घुंघराले बाल पर फिदा हुई थी पत्नी, गंजा होने पर पहुंची थाने, बोली मैडम तलाक दिलवाओं

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
घुंघराले बाल पर फिदा हुई थी पत्नी, गंजा होने पर पहुंची थाने, बोली मैडम तलाक दिलवाओं

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

मेरठ: पति-पत्नी का रिश्ता सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता है, और यह रिश्ता विश्वास पर चलता है। पति-पत्नी के बीच किसी एक में विश्वास की कमीं आती है तो यह पवित्र रिश्ता टूटने की ओर बढ़ने लगता है। अक्सर देखा गया है कि कुछ ही दिनों में दोनो के रिश्तों के बीच तलाक शब्द जुड़ जाता है। यह एक ऐसी शब्द है, जो पति-पत्नी के बीच दरार डाल दूरियां बढा देता है। हम ये बातें आपको इसलिए बता रहें हैं कि पति-पत्नी के बीच ऐसे मामले में तलाक हो जा रहा है कि आप जानकर आश्चर्य में पड़ जायेंगे।

दरअसल, ऐसा ही मामला यूपी के मेरठ जिले में परिवार परामर्श केन्द्र में सामने आ रहा है। जिनको जानकर पुलिस अफसर से लेकर काउंसलर अधिकारी तक हैरान हो गये हैं। पढिये अजब-गजब मामले…

पहला मामला: मेरठ में चल रहे परिवार परामर्श केन्द्र में एक महिला ने जाकर, पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसके पति के घुंघराले थे, जिनको देखकर में उनपर फिदा हो गई और शादी कर ली। लेकिन शादी के एक साल बाद ही उनके सारे बाल गायब हो गए, वह गंजा हो गए, जिससे उनकी पूरी पर्सनॉल्टी खराब लगती है। अब इस महिला को केवल इसलिए तलाक चाहिए कि उसके पति गंजा हो गये हैं। उसने आगे अधिकारियों से कहा कि मैडम मुझे उनसे तलाक चाहिए। रोज-रोज हम दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद होता है, मुझे साथ नही रहना है। इस मामले को देख पुलिस वाले भी अपने सिर पर हाथ रख लिए। हालांकि महिला पुलिस अधिकारियों ने पति-पत्नी को समझाकर उनके बीच समझौता कराकर घर भेजा।

दूसरा मामला: इसके बाद दूसरा केस इससे ज्यादा हैरतअंगेज रहा, इस केस में महिला को केवल इसलिए तलाक चाहिए था कि उसका पति उसके साथ सेल्फी नहीं लेता था। पुलिस अधिकारी इस मामले को देखकर हैरान रह गये। पत्नी ने शिकायत में आगे कहा कि उसका पति मेरे साथ सेल्फी नहीं लेता है, जब कभी बोलो तो वह बहाना बनाने लगता है। मेरी सारी सहेलियां सोशल मीडिया पर सेल्फी पोस्ट करती हैं, लेकिन मेरी एक भी सेल्फी नहीं है। इस मामले को सुनकर पुलिस अधिकारियों ने दोनों को आमने-सामने बैठाकर समझाया और कहा कि इन वजह से कोई कभी अलग नहीं होता है। पुलिस के काफी समझाने के बाद दंपती साथ रहने को राजी हो गए।

तीसरा मामला: पहले और दूसरे केस से ज्यादा हैरान कर देने वाला तीसरा केस है, आपको बता दें कि इस केस में पत्नी इसलिए तलाक चाहती थी कि उसका पति उससे कोई बात नही मानता है। महिला ने अपने शिकायत में कहा कि मैडम हमने लव मैरिज की है, शादी से पहले पति सारी बातें सुनता था और हर डिमांड को पूरा करता था। लेकिन विवाह के एक साल बात ही वह बदल गया है। रोज-रोज जरा जरा सी बातों पर विवाद करता है। इस मामले में भी पुलिस अधिकारियों ने पति-पत्नी के बीच समझौता कराकर घर भेजा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...