1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. पत्नी ने पति को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, खुद को भी मारी गोली जानें पूरा मामला

पत्नी ने पति को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, खुद को भी मारी गोली जानें पूरा मामला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पत्नी ने पति को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, खुद को भी मारी गोली जानें पूरा मामला

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

फिरोजाबाद: जिले के थाना दक्षिण इलाके से वारदात की ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जानकर आप दंग रह जायेंगे। दरअसल, एक पत्नी ने अपने ही पति की गोली मारकर हत्या कर दी। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। पत्नी अपने पति को अवैध संबंधों के शक में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। इस बात की जानकारी उन दोनो की बेटियों ने पुलिस के दी है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक पूरन सिंह यादव प्रापर्टी डीलिंग का काम करता था। जिसका पिछले कई दिनों से उसकी पत्नी कुसमा देवी से मनमुटाव चल रहा था। कुसुमा देवी को शक था कि उसका पति किसी और से अवैध संबंध रखता है, इतना ही नहीं उसका किसी से प्रेम प्रसंगचल रहा है। उनकी दोनों बेटियां तनु और करिश्मा के मुताबिक पापा और मम्मी में हर रोज झगड़ा होता था। बेटियों ने पिता के प्रेम प्रसंग को लेकर भी पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस  ने कहा कि रविवार रात करीब तीन बजे से दोनों के बीच झगड़ा शुरू हुआ। सुबह सात बजे पूरन कुछ देर के लिए बाहर गया और फिर वापस आ गया। उसके बाद दोनों के बीच दोबारा झगड़ा हुआ। दोनों बेटियां तनु और करिश्मा के मुताबिक मां ने उन्हें यह कहते हुए छत पर भेज दिया था कि वह पति से निपट लेगी। यह उनका आपस का मामला है। दोनों बेटियां छत पर चली गईं। हालांकि थोड़ी देर बाद मामला बढ़ता देख छोटी बेटी तनु छत से नीचे उतर आई। बीच बचाव करने में उसे भी चोट आ गई।

बेटियों ने बताया कि उनकी मां के हाथ में तमंचा था और उन्होंने चार गोलियां चलाई। दो गोली पिता को जबकि दो गोली खुद को मार ली। गोली लगते ही पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...