1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश डीआईजी चंद्र प्रकाश की पत्नी ने किया सुसाइड

उत्तर प्रदेश डीआईजी चंद्र प्रकाश की पत्नी ने किया सुसाइड

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तर प्रदेश डीआईजी चंद्र प्रकाश की पत्नी ने किया सुसाइड

उत्तर प्रदेश डीआईजी चंद्र प्रकाश की पत्नी ने किया सुसाइड

लखनऊ: खबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से है, जहां डीआईजी चंद्र प्रकाश की पत्नी पुष्पा 36 की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई।

उनका शव अंसल स्थित घर में मिला है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि डीआईजी की पत्नी के शव को लोहिया अस्पताल के डॉक्टरों ने कोरोना जांच के लिए भेजा है।

बताया जा रहा है कि कोरोना जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जिसके बाद मौत की स्थिति साफ हो पाएगी।

घटना दिन में करीब 11 बजे की बताई जा रही हैं। बताया जाता है कि पुष्पा घर में फंदे से लटकती मिलीं। उन्हें फंदे से उतारकर उपचार के लिए आनन-फानन में लोहिया अस्पताल ले जाया गया।

लोहिया अस्पताल के चिकित्सकों ने पुष्पा को मृत घोषित कर दिया। डीआईजी की पत्नी ने आत्महत्या क्यों की, यह साफ नहीं हो सका हैं।

आपको बता दें कि डीआईजी उन्नाव में तैनात हैं। इसके अलावा हाथरस जिले के चंदपा कोतवाली इलाके की युवती की सामूहिक दुष्कर्म और मौत मामले की जांच के लिए बनी एसआईटी में चंद्र प्रकाश बतौर सदस्य हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...