1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्श पर पड़ी रही कोरोना संक्रमित विधायक की पत्नी, नहीं मिला अस्पताल में बेड, MLA ने कहा विधायक होकर भी पत्नी का हालचाल नहीं जान पा रहा हूं

फर्श पर पड़ी रही कोरोना संक्रमित विधायक की पत्नी, नहीं मिला अस्पताल में बेड, MLA ने कहा विधायक होकर भी पत्नी का हालचाल नहीं जान पा रहा हूं

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फर्श पर पड़ी रही कोरोना संक्रमित विधायक की पत्नी, नहीं मिला अस्पताल में बेड, MLA ने कहा विधायक होकर भी पत्नी का हालचाल नहीं जान पा रहा हूं

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

फिरोजाबाद: कोरोना के दूसरे लहर के कहर से देश में हाहाकार मचा हुआ है, मरीज बिना ऑक्सीजन और दवाइयों के अपनी जान गंवा रहे हैं। सरकारों के लिए सबसे बड़ी चुनौती कोरोना के चेन को तोड़ना हो गया है। बात करें यूपी की तो कोरोना विस्फोट ने सूबे की स्वास्थ्य व्यवस्था को तहस-नहस कर दिया है। यहां की स्थिति का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं, कि अस्पतालों मे बेड नहीं है, मरीजों को ले जाने और ले आने के लिए एंबुलेंस नहीं उपबल्ध हो पा रही है। महामारी के इस दौर में फिरोजाबाद जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां  भाजपा विधायक अपनी कोरोना संक्रमित पत्नी को अस्पताल में बेड नहीं दिला सके।

आपको बता दें कि विधायक को अपनी पत्नी को बेड दिलाने के लिए दर-दर भटकना पड़ा। आलम यह है कि उनको एक गार्ड ने लौटा दिया। विधायक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अपना दर्द बयां किया है।

फिरोजाबाद जिले के जसराना से विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी की पत्नी संध्या लोधी कोरोना संक्रमित हो गई थीं। पहले उन्होंने फिरोजाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन जब तबियत ज्यादा खराब होने लगी तो डॉक्टरों ने उन्हे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। लेकिन वहां उनको एडमिट नहीं किया गया।

विधायक ने वीडियो में आपबीती बताते हुए कहा कि आगरा मेडिकल कॉलेज के पर्श पर मेरी पत्नी को डाल दिया गया। वह करीब 3 घंटे तक वह जमीन पर ही लेटी रहीं। लेकिन वहां के डॉक्टरों ने कोई ध्यान नहीं दिया। काफी देर भटकने के बाद भी कोविड वार्ड के सुरक्षाकर्मियों ने वहां से दुत्कार के भगा दिया। मैंने एक बेड के लिए आगरा डीएम को कई बार फोन किया। तब कहीं जाकर काफी देर में बड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बेड मिला।

उन्होने आगे कहा कि सत्ताधारी पार्टी के एक विधायक के साथ ऐसा सलूक किया जा रहा है तो सोचने वाली बात है कि आम जनता की क्या हालत होगी। उन्होंने बताया कि मैं स्वयं इस बार कोरोना से संक्रमित हूं। शनिवार को मेरी अस्पताल से छुट्टी हुई है। इसलिए में जनता की मदद करने नहीं आ पा रहा हूं। पत्नी की आगरा में कैसी हालत है कोई नहीं पता चल रहा। एक विधायक होकर भी पत्नी के बारे में हालचाल नहीं जान पा रहा हूं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...