रिपोर्ट – माया सिंह
पश्चिम बंगाल : पश्चिम बंगाल से बेहद ही शर्मनाक और रिश्ते को तार-तार कर देने वाली ख़बर सामने आई है , जिसे सुनने के बाद आपकी रूह कांप उठेगी । पति अपने ही कमरे में खुदकुशी कर रहा था और पत्नी उसे रोकने के बजाय उसका वीडियो बनाती रही । हालांकि यह दर्दनाक वीडियो सबके सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपि पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है ।
यह पूरा मामला हावड़ा जिले के बाली थाना क्षेत्र के तर्क सिद्धांत लेन इलाके का है । जहां एक 22 साल की युवती नेहा शुक्ला अपने ही पति की मौत का करनामा देखते रही । पुलिस ने आईपीसी 306 के तहत नेहा के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और गहराई से मामले की छानबीन कर रही है । पुलिस ने नेहा की मोबाईल जब्त कर ली है । 8 अप्रैल को नेहा के पति अमन साव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी ।
जानकारी के मुताबिक बीते साल 11 दिसंबर को लिलुआ की नेहा शुक्ला की शादी तर्क सिद्धांत लेन के अमन साव से हुई थी । बताया जा रहा है कि जोड़े के आपसी तालमेल अच्छे नहीं थे । 31 मार्च को नेहा अकेली दिल्ली गई थी औऱ 5 अप्रैल को लौटी । दुर्भाग्यवश इसी दौरान अमन के परिवार वाल वेल्लोर चले गये , 8 अप्रैल को देर रात उन्हें सूचना मिली की अमन ने खुदकुशी कर ली है ।
अमन की बहन बरखा ने बताया कि मौत की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में वेल्लोर से हावड़ा पहुंचे और वहीं पर अंतिम संस्कार किया गया । आगे बरखा ने बताया कि अमन के मौत के बाद नेहा बिल्कुल सामान्य हालत में थी । इसी बीच नेहा का मोबाईल बरखा के हाथ लग गया , जिसके बाद राज से पर्दा उठ गया ।
मोबाईल में नेहा को एक वीडियो मिला , जिसे देखने के बाद सभी दंग रह गये । जानकारी के मुताबिक वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि अमन खुदकुशी करने में लगा हुआ है और नेहा बचाने के बजाय उसकी मौत की वीडियो बना रही है ।
हालांकि परिजनों ने नेहा से पूछताछ किया किया तो उसने सफाई देते हुये कहा कि मुझे लगा कि वह मजाक कर रहा है । परिजनों ने वीडियो को सबूत के तौर पेश करते हुये पुलिस में शिकायत कर दी है , जिसके बाद पुलिस जांच में लगी हुई है ।