1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. डब्ल्यूएचओ की चेतावनी : कोरोना महामारी से खराब हो रही है स्थिति

डब्ल्यूएचओ की चेतावनी : कोरोना महामारी से खराब हो रही है स्थिति

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
डब्ल्यूएचओ की चेतावनी : कोरोना महामारी से खराब हो रही है स्थिति

देश और दुनिया में कोरोना का संकट गहराता जा रहा है। देश में कोरोना के मामले नौ लाख को पार कर गए है वहीं दुनिया में इसी संख्या डेढ़ करोड़ के करीब बस जाने को ही है।

ऐसे में डब्ल्यूएचओ महानिदेशक टेड्रोस अधनोम घेब्रेयेसस ने कहा कि निकट भविष्य में पुराने सामान्य दिनों की वापसी नहीं होगी।

उन्होंने यह भी कहा है कि यूरोप और एशिया में कई देश देश है जिन्होंने अच्छा काम किया है लेकिन कई देश गलत दिशा में जा रहे है।

डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा कि आज नए मामलों में आधे से अधिक केस अमेरिकी देशों से आ रहे हैं। अभी भी वक्त है इसे काबू करने का वरना बड़ी देर हो जाएगी।

बता दें कि इस बीच डब्ल्यूएचओ के दो विशेषज्ञ महामारी की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए चीन गए हुए हैं। मध्य चीन के वुहान शहर में इस वायरस का पहली बार पता चला था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...