1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. डब्ल्यूएचओ ने कहा : कोरोना से हालात बदतर हो रहे, गंभीर होना होगा

डब्ल्यूएचओ ने कहा : कोरोना से हालात बदतर हो रहे, गंभीर होना होगा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
डब्ल्यूएचओ ने कहा : कोरोना से हालात बदतर हो रहे, गंभीर होना होगा

दुनिया में कोरोना का कहर जमकर बरस रहा है। आपको बता दे कि कल एक ही दिन में दो लाख 26 हज़ार से अधिक केस रजिस्टर हुए है। वहीं दुनिया में मरने वालों की संख्या पांच लाख को पार कर गयी है।

निया में एक करोड़ 26 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं, जबकि मरने वालों की संख्या पांच लाख 62 हजार के पार पहुंच गई है।

हालांकि, 73 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं। 47 लाख 32 हजार एक्टिव केस हैं यानी कि कोरोना से संक्रमित इन लोगों का इलाज जारी है।

वहीं अब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक बार फिर चेतावनी जाहिर की है। डब्ल्यूएचओ के डायरेक्टर टेड्रोस गेब्रेयेसस ने कहा- मेरे दोस्तों, कोई गलती न करो।

अभी जो खतरा हमारे सामने है, वह वायरस नहीं है। यह ग्लोबल लेवल पर लीडरशिप और हमारी एकता में कमी है।

हम बंटे हैं और यही वजह है कि हम इतनी जानें गंवाने के बाद भी इस महामारी को हरा नहीं पा रहे हैं।  

अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फौसी ने कहा कि अमेरिका एक बहुत गंभीर समस्या के बीच में खड़ा है। उन्होंने कहा- कोरोनावायरस वास्तव में एक ऐतिहासिक महामारी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...