कोरोना संक्रमण फैलने के बाद से ही चीन और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ा है। इसके अलावा दक्षिण चीन सागर, तिब्बत और हांगकांग के मसले पर भी दोनों आमने सामने है।
इसी बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की प्रेस सेक्रेटरी कायली मैकनेनी ने बड़े संकेत दिए है। उन्होंने कहा है कि मैं राष्ट्रपति से पहले कुछ नहीं बता सकती लेकिन जल्द ही आप जानेगे की चीन पर बड़ी कार्रवाई होने जा रही है।
व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टॉफ रॉबर्ट ओ ब्रिन, एनएसए ओ ब्रिन और विदेश मंत्री पोम्पियो भी भारत और चीन के बीच हुए विवाद के बाद खुलकर चीन के विरोध में आ गए है।
एफबीआई डायरेक्टर क्रिस्टोफर रे ने तो इतना तक कहा है कि चीन दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा बनता जा रहा है।
उन्होंने कहा, चीन कोरोना से जुड़े रिसर्च पर असर डालना चाहता है लेकिन हम उसे उसके मंसूबों में सफल नहीं होंगे देंगे।