1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. नौका विहार करते वक्त शिखर धवन ने पक्षियों को खिलाया दाना, नाविक को भरना पड़ा जुर्माना

नौका विहार करते वक्त शिखर धवन ने पक्षियों को खिलाया दाना, नाविक को भरना पड़ा जुर्माना

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नौका विहार करते वक्त शिखर धवन ने पक्षियों को खिलाया दाना, नाविक को भरना पड़ा जुर्माना

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: भारतीय टीम के सलामीं बल्लेबाज और टीम के गब्बर शिखर धवन हाल ही में वाराणसी बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने गये थे। इस दौरान उन्होने नौका विहार का भी आनंद उठाया, लेकिन नौका विहार करते समय वो विदेशी पक्षियों को दाना खिलाने लगे। आपको बता दें कि इस समय बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए वाराणसी प्रशासन ने पक्षियों के दाना खिलानें पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। जिसके बाद प्रशासम ने धवन द्वारा पक्षियों को दाना खिलाने पर नाविक को सजा दी है।

वाराणसी प्रशासन ने नाविक पर धारा 188 के तहत चालान किया है, इसके साथ ही उसको नाव चलाने पर तीन दिन का प्रतिबंध लगा दिया है। इस प्रकरण में वाराणसी के जिलाधीश कौशल राज शर्मा ने कहा था कि मामले में कार्रवाई की जा सकती है। जिसके बाद पुलिस द्वारा जॉच की गई, जिसमें पुलिस ने नाविक प्रदीप साहनी और नाव चालक सोनू पर कार्रवाई की है।

आपको बता दें कि शिखर धवन  ने बीते शनिवार के अपने इंस्टाग्राम पर वाराणसी  की फोटो शेयर की थी। जिसमें वो गंगा नदी  में नौका विहार के दौरान प्रवासी पक्षियों  को दाना खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। धवन अपने इस यात्रा के दौरान मां गंगा की आरती में शामिल हुए और बाबा विश्वनाथ के दर्शन भी किये थे। धवन बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद अपने मांथे पर चंदन भी लगाये दिखे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...