1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. …कई ऐसे सितारे हैं,जिन्होंने अगर सर्जरी न करायी होती तो जा सकती थी जान, पांचवां नाम जानकर आप हैरान हो जाएंगे

…कई ऐसे सितारे हैं,जिन्होंने अगर सर्जरी न करायी होती तो जा सकती थी जान, पांचवां नाम जानकर आप हैरान हो जाएंगे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
…कई ऐसे सितारे हैं,जिन्होंने अगर सर्जरी न करायी होती तो जा सकती थी जान, पांचवां नाम जानकर आप हैरान हो जाएंगे

रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी

मुंबई : बॅालीवुड में कई ऐसे सितारें हैं, जो गंभीर बिमारियों से जूझ चुके हैं, जिसके चलते उन्हें जल्दी बाजी में सर्जरी करानी पड़ी । इनमें कई ऐसे सितारे हैं,जिन्होंने अगर सर्जरी न करायी होती तो उनकी जान भी जा सकती थी । आज हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं ।

बॉलीवुड में दबंग खान और भाईजान के नाम से मशहूर सुपरस्टार सलमान खान भी एक गंभीर बीमारी के शिकार हो चुके हैं । सलमान को साल 2007 में ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया हो गया था । ये एक न्यूरोपैथिक विकार है, जिसे आसान भाषा में ‘आत्महत्या रोग’ भी कहा जाता है । यह रोग चेहरे, जबड़े और गाल में पाया जाता है । जिसके इलाज के लिए सलमान साल 2011 में अमेरिका गए थे ।


गंभीर बीमारी के शिकार होने वाले सितारों की फेहरिस्त में बॉलीवुड के महानायक का नाम भी शामिल है । दरअसल, अमिताभ बच्चन को शूटिंग के दौरान चोट लग गयी थी । जिसके चलते 2 अगस्त, 1982 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में डॉक्टर्स ने उनकी जान बचाने के लिए सर्जरी की थी । जिसके बाद वो कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे । बता दें कि हाल ही में एक बार फिर अमिताभ की सर्जरी होने की खबरें आ रही हैं ।

बॅालीवुड एक्टर इरफान भी न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी से जूझ रहे थे । इस बात का खुलासा उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया पर किया था । इरफान का कई दिनों तक लंदन में इलाज चला । हालांकि, वो 51 साल की उम्र में मार्च 2020 में जिंदगी की जंग हार गए ।
फिल्मी दुनिया के एक्टिंग एंड डांसिंग स्टार ऋतिक रोशन ने साल 2013 में मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में ब्रेन सर्जरी करवाई थी । दरअसल, फिल्म ‘बैंग बैंग’ के लिए स्टंट करने के दौरान ऋतिक को सिर में चोटें आई थीं । जिसके चलते उन्हें तुरंत सर्जरी करवानी पड़ी ।

फिल्मी दुनिया के एक्टिंग एंड डांसिंग स्टार ऋतिक रोशन ने साल 2013 में मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में ब्रेन सर्जरी करवाई थी । दरअसल, फिल्म ‘बैंग बैंग’ के लिए स्टंट करने के दौरान ऋतिक को सिर में चोटें आई थीं । जिसके चलते उन्हें तुरंत सर्जरी करवानी पड़ी ।

गंभीर बीमारियों के चलते आनन- फानन में सर्जरी कराने वाले सितारों में केवल अभिनेता ही नहीं अभिनेत्री भी शामिल हैं । बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला साल 2012 में डिम्बग्रंथि कैंसर से पीड़ित हो गयी थी । जिसके बाद उन्होंने अमेरिका में इलाज करवाया और 2015 में वो ठीक हो गयी ।

90 के दशक में एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे को मेटास्टेटिक कैंसर हो गया था । सोनाली ने खुद के बीमारी से पीड़ित होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी । जिसके बाद उन्होंने अपना इलाज करवाया और आज वो बिल्कुल ठीक हैं । उनके इस बीमारी का खुलासा होने के बाद उनके फैंस काफी चिंतित हो गए थे ।


एक्ट्रेस लीजा रे को साल 2009 में मल्टीपल मायलोमा कैंसर हो गया था । ये प्लाज्मा कोशिकाओं के रूप में जानी जाने वाली सफेद रक्त कोशिकाओं का एक कैंसर है । इसके बाद उन्हें भी तुरंत सर्जरी करवायी और साल 2010 में कैंसर को मात दे दी । बता दें कि एक्ट्रेस ने मॉडलिंग के बाद बतौर एक्ट्रेस फिल्मी दुनिया में कदम रखा ।


बॅालीवुड सितारों के अलावा जाने- माने क्रिकेटर युवराज सिंह साल 2011 में रोगाणु-कोशिका ट्यूमर से पीड़ित हो गए थे । जिसके बाद उन्होंने सर्जरी करवाई और स्वस्थ होकर मैदान में वापस लौटे । इसके बाद उन्होंने बीमारी को लेकर 2013 में एक बुक पब्लिश की जिसका नाम है- ‘द टेस्ट ऑफ माई लाइफ: फ्रॉम क्रिकेट टू कैंसर एंड बैक ।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...