1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्यार पर लगा पहरा तो प्रेमिका ने जहर खाकर दी जान, प्रेमी ने भी खाया जहर

प्यार पर लगा पहरा तो प्रेमिका ने जहर खाकर दी जान, प्रेमी ने भी खाया जहर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्यार पर लगा पहरा तो प्रेमिका ने जहर खाकर दी जान, प्रेमी ने भी खाया जहर

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

बरेली: प्यार करना आसान होता है, निभाना मुश्किल होता है। ये बातें तो आपने खूब सूनी होंगी। लेकिन प्यार का एक ताजा मामला बरेली से सामने आया है, जिसे जानकर आप भी दंग रह जायेंगे। दरअसल बरेली जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरौर गांव की एक प्रेमिका अपने आप को प्यार में नाकाम होते देख जहर खाकर जान दे दी। जैसे ही ये खबर प्रेमी तक पहुंची, प्रेमी ने भी जहर खा लिया।

प्रेमी की हालत बिगड़ गई है। आनन-फानन में परिजनों ने उसे उपचार के लिए कस्बे के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर परिजनों ने प्रेमिका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

आपको बता दें कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरौर गांव का मामला है। 25 वर्षीय छोटे गांव में ही एक टेंट हाऊस पर काम करता है। छोटे का गांव की ही दूसरी बिरादरी की युवती से प्रेम प्रसंग हो गया। जब उन दोनो के प्यार की चर्चा होने लगी तो प्रेमिका के परिजनों ने उसपर कड़ाई से प्रतिबंध लगा दी।

परिजनों के रोकथाम करने पर प्रेमिका का आए दिन अपने परिजनों से विवाद होने लगा। जिसे लेकर को परिजनों ने उसे डांट दिया। डांट से नाराज प्रेमिका ने जहर खा लिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गयी। आनन फानन में परिजनों ने उसे कस्बे के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दूसरी ओर प्रेमिका के मौत की खबर जब छोटे को हुई तो परेशान प्रेमी ने भी जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। आनन फानन में परिजनों ने उसे कस्बे के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। आपको बाता दें कि दोनो के प्रेम प्रसंग की चर्चा गांव में का विषय बना रहा।

मौके पर पहुंचा था। दोनों परिवारों के स्वजनों से बात की गई। किसी की ओर से मामले में कोई तहरीर मिलती है तो जांच की जाएगी। – धनजंय सिंह, इंस्पेक्टर, नवाबगंज

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...