रिपोर्ट: सत्यम दुबे
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक ऐसा हैरतअंगेज मामला सामने आ रहा है, जिसे जानकर आप भी दंग रह जायेंगे। यहां एक पोल्ट्री फॉर्म का मालिक पुलिस के पास इस बात की शिकायत लेकर पहुंच गया कि मुर्गियां अंडा नहीं दे रही हैं। इस शख्स ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि एक कंपनी का दिया खाना खाने के बाद फॉर्म की मुर्गियों ने अंडा देना बंद कर दिया है। इस बात की जानकारी बुधवार को एक पुलिस अधिकारी ने दी है।

अधिकारी की मानें तो इस मामले में कोई भी FIR दर्ज नहीं की गई है। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि मेरे आलावा तीन से चार फॉर्म के मलिकों को मुआवजा दिया जाय। अधिकारी ने आगे बताया कि सभी लोग इसी परेशानी से जूढ रहें हैं।
लोनी कालभोर थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेन्द्र मोकशी का मानें तो, ‘शिकायतकर्ता मुर्गीपालन फार्म का मालिक है। वह और उसके इलाके के कम से कम चार और फार्म मालिकों को इसी तरह का समस्या आई जिसके बाद उसने हमारे पास यह शिकायत दर्ज कराई।
आपको बता दें कि शिकायकर्ता ने बताया कि उसने बगल के जिले अहमदनगर स्थित एक कंपनी से मुर्गियों का दाना खरीदा था। इस मामले पर उन्होने आगे बताया कि ‘उसने शिकायत में कहा है कि इस दाने के सेवन के बाद, उसके फार्म की मुर्गियों ने अंडा देना बंद कर दिया।’
उन्होनो कहा कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले को लेकर अहमदनगर के प्रखंड स्तर के पशुपालन अधिकारी से विचार-विमर्श किया। वहां से मिली और जानकारी के अनुसार ही कुछ समझ में आ पायेगा।