1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सेना ने पराक्रम दिखाया तो गदगद हुए राहुल गाँधी : कह दी ये बड़ी बात, जानिए

सेना ने पराक्रम दिखाया तो गदगद हुए राहुल गाँधी : कह दी ये बड़ी बात, जानिए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सेना ने पराक्रम दिखाया तो गदगद हुए राहुल गाँधी : कह दी ये बड़ी बात, जानिए

पाकिस्तान की तरफ से आतंकियों की घुसपैठ कराने के मकसद से किए गए सीजफायर उल्लंघन का भारत ने कल ऐसा जवाब दिया की उससे पाकिस्तान अंदर तक हिल गया है। कल भारत की जवाबी कार्रवाई में तीन कमांडो सहित 11 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए है। इसके अलावा 16 जवान घायल हुए है। इसे एक तरह से मिनी सर्जिकल स्ट्राइक भी कहा जा रहा है।

दरअसल पाकिस्तान ने एलओसी के रास्ते आतंकियों की भारी घुसपैठ कराने के मकसद से भारत के कई सेक्टरों में सीजफायर का उल्लंघन किया और इस दौरान भारत के पांच जवान शहीद हो गए। वहीं, 6 आम नागरिकों की भी इस गोलाबारी में जान चली गई।

इसके बाद भारत की सेना ने जवाबी हमला करते हुए पाकिस्तान की कई चौकियां तबाह कर दी। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के बंकर, लॉन्च पैड उड़ा दिए. भारत की इस कार्रवाई से पाकिस्तान बौखला गया।

इसी बीच इस न्यूज़ पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर के जरिए अपनी बात रखते हुए देश के वीर जवानों की तारीफ़ की है।

उन्होंने ट्वीट किया, पाकिस्तान जब भी सीज़फ़ायर का उल्लंघन करता है, उसका डर व कमज़ोरी और भी साफ़ हो जाते हैं। त्योहार पर भी अपने परिवारों से दूर, भारतीय सेना के जवान हमारे देश की सुरक्षा में डटे हैं और पाकिस्तान के घृणित मंसूबों को ध्वस्त कर रहे हैं। सेना के हर जवान को मेरा सलाम।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...