1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. शाहरुख और काजोल के पीछे यूपी पुलिस! ट्वीट करके बताया जानलेवा

शाहरुख और काजोल के पीछे यूपी पुलिस! ट्वीट करके बताया जानलेवा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शाहरुख और काजोल के पीछे यूपी पुलिस! ट्वीट करके बताया जानलेवा

रिपोर्ट: नंदनी तोदी
लखनऊ: यूपी पुलिस हर नए तरीकों से जनता को सीख देती रहती है। बीते दिनों यूपी पुलिस ने जय और वीरू की एक फोटो शेयर की थी जिसमे उन्होंने टैफिक और सड़क रूल्स के बारें बताया था। ठीक वैसे ही यूपी पुलिस ने एक बार जनता को सीख देने के लिए एक नया ट्वीट किया है जो काफी वायरल हो रहा है।

दरअसल, 3 फरवरी को यूपी पुलिस ने DDLJ के एक बहुत ही चर्चित सीन की वीडियो ट्वीट कर लोगों से सवाल किया है- ‘सिमरन और राज ने क्या गलती की ?’ ये सीन तब का है जब अमरीश पुरी का ‘जा सिमरन जा, और ‘जा जी ले अपनी जिंदगी’ कहते हैं और काजोल ट्रेन की तरफ भागने लगती हैं।

इस सीन का वीडियो ट्वीट करते हुए यूपी पुलिस ने बड़े दिलचस्प टीके से जवाब दिया है। यूपी पुलिस ने बताया कि ‘जिंदगी जीने के लिए सिमरन का जिंदा रहना भी जरूरी है!’ बता दें, इस वीडियो के ज़रिये पुलिस जनता को यह समझाना चाहती है कि चलती ट्रेन में सफर करना लोगों के लिए जानलेवा हो सकता है, इसलिए जिंदगी के साथ खिलवाड़ न करें।

यूपी पुलिस का ये ट्वीट काफी वायरल हो गया है। इतना ही नहीं, डिजिटल जर्नलिस्ट प्रत्युष रंजन ने 4 फरवरी को इसे Tweet of the Day करार दिया।

यूपी पुलिस पिछले कुछ दिनों से अपने क्रिएटिव ट्वीट को लेकर सुर्ख़ियों में है। इससे पहले Jab We Met के गीत और आदित्य हेल्मेट लगा कर साइकिल चला रहे फोटो को भी शेयर कर जागरूकता फैलाई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...