केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के ट्विटर हैंडल से कल उनकी प्रोफाइल फोटो गायब हो गई। उनके ट्विटर अकाउंट पर उनकी फोटो की जगह ‘एरर’ का मैसेज आ रहा था। कुछ देर के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ट्वीटर अकाउंट की प्रोफाइल फोटो नहीं दिखाई दे रही थी।
जिसके बाद कई लोगों ने उसके स्क्रीनशॉट शेयर करने शुरू कर दिए। प्रोफाइल पिक्चर की जगह ट्वीटर का एक नोटिस लिखा हुआ रहा था जिसमें कॉपीराइट मामले के तहत प्रोफाइल फोटो को हटाने की बात कही गई थी।
साइट ने कुछ वक्त बाद उनकी डीपी वापस रीस्टोर कर दी। प्लेटफॉर्म के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘अनजाने में हुई एक गलती के चलते हमने अपने ग्लोबल कॉपीराइट पॉलिसी के तहत अकाउंट को अस्थायी रूप से लॉक कर दिया गया. लेकिन तुरंत ही इसे ठीक किया गया और अब अकाउंट पूरी तरह से काम कर रहा है।
Amit Shah के प्रोफाइल पिक्चर पर जब गुरुवार दिन में भी क्लिक किया जा रहा था तो उस पर एक नोटिस लिखा हुआ दिखाई दे रहा था जिसमें लिखा था ‘कॉपीराइट के रिपोर्ट के चलते इमेज को हटाया गया है। जिसका कई ट्विटर यूजर्स ने स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। काफी देर तक उनकी डीपी पर यही लिखा हुआ आ रहा था।