1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. पश्चिम बंगाल: कोरोना की वजह से 10वीं, 12वीं के प्री-बोर्ड एग्जाम नहीं होंगे- ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल: कोरोना की वजह से 10वीं, 12वीं के प्री-बोर्ड एग्जाम नहीं होंगे- ममता बनर्जी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पश्चिम बंगाल: कोरोना की वजह से 10वीं, 12वीं के प्री-बोर्ड एग्जाम नहीं होंगे- ममता बनर्जी

कोरोना वायरस संकट को देखते हुए बंगाल सरकार ने बुधवार को अहम फैसला लिया. ममता बनर्जी की अगुवाई वाली बंगाल सरकार के शिक्षा विभाग ने 10वीं और 12वीं कक्षा के बच्चों की सेलेक्शन या प्री-बोर्ड परीक्षा ना लेने का फैसला किया है। बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया।

बंगाल सरकार ये फैसला उस समय आया जब चर्चाएं थीं कि कोविड संकट के चलते सीबीएसआई 10वीं और 12वीं क्लास के शेड्यूल में बदलाव कर सकता है। इससे पहले सीबीएसई ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट की परीक्षा को कोविड के चलते स्थगित कर दिया था, अब ये परीक्षा 31 जनवरी 2021 को होगी।

आप को बता दे कि राज्य सरकार का ये फैसला पश्चिम बंगाल सेकेंडरी और पश्चिम बंगाल हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड के छात्रों पर लागू होगा।10वीं और 12वीं छात्र सीधे 2021 में होने वाले बोर्ड परीक्षा में बैठ सकेंगे।

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण की बात करें तो मंगलवार को एक दिन में सबसे ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं। ठीक होने वाली मरीजों की संख्या 4,415 रही। इस तरह बंगाल में अब तक 3,72,265 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। राज्य में डिस्चार्ज होने वाले लोगों की संख्या 90.11 प्रतिशत हो गई है। संक्रमण के चलते राज्य में मरने वालों की संख्या 7,403 हो गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...