वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सकेंड्री एजुकेशन (WBBSE) द्वारा माध्यमिक परीक्षा यानि 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम की घोषणा जून 2020 में की जा सकती है। वेस्ट बंगाल बोर्ड माध्यमिक (10वीं) रिजल्ट 2020 डेट और टाइम की घोषणा का इंतजार कर रहे छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, wbbse.org पर किसी भी अपडेट के लिए विजिट कर सकते हैं। पश्चिम बंगाल 10वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजों की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट पर की जानी है।
हालांकि, डब्ल्यूबीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2020 और मार्क-शीट राज्य सरकार के ऑफिशियल रिजल्ट पोर्टल, wbresults.nic.in पर भी जारी जाएगी। इसलिए माध्यमिक स्तर के रेग्यूलर और एक्टर्नल छात्र इन दोनो ही ऑफिशियल वेबसाइट्स पर रिजल्ट के सम्बन्ध में अपडेट के लिए समय-समय पर विजिट करते रहें।
पश्चिम बंगाल बोर्ड द्वारा नतीजों की घोषणा किये जाने के बाद डब्ल्यूबीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2020 और मार्क-शीट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट के निर्धारित रिजल्ट के पेज पर बोर्ड परीक्षा से सम्बन्धित मांगी गयी जानकारियों (जैसे रोल नंबर, आदि) को भरनी होंगी। इन जानकारियों को निर्धारित सेक्शन में भरकर सबमिट करने के बाद छात्र स्क्रीन पर माध्यमिक परीक्षा 2020 परिणाम देख पाएंगे और दिये गये प्रिंट ऑप्शन के जरिए स्कोर-कार्ड को प्रिंट कर पाएंगे।