1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कन्नौज में सड़को पर जाम नालियों के कारण जल भराव, गंदगी का अंबार

कन्नौज में सड़को पर जाम नालियों के कारण जल भराव, गंदगी का अंबार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कन्नौज में सड़को पर जाम नालियों के कारण जल भराव, गंदगी का अंबार

कन्नौज में प्रशासन की नाक के नीचे स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यहां कलेक्ट्रेट से सटे एक गांव में कई महीनों से जाम नालियों के कारण जल भराव की समस्या बनी हुई है। यहां पर रहने वाले लोग कई बार जिम्मेदारों से नाली खुलवाने के लिए कह चुके हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नही है।

बता दें कि नगर से सटे गांव रंगीयनपुरवा की मुख्य सड़क है। यह सड़क जिले के करीब एक सैकड़ा गांवों के आने जाने वालों का मुख्य मार्ग है। कलेक्ट्रेट से सटा यह गोलकुआं इलाका जिम्मेदारों की अनदेखी से बेहाल है। इत्र नगरी का सबसे सटा गांव होने के कारण यहां ज्यादातर शहरियों ने अपने मकान बनाये। शुरू में तो सब ठीक रहा, रोजाना इस इलाके की सफाई भी होती थी और मुख्य मार्ग को भी चौड़ाकर पक्का कर दिया गया।

 

सफाई व्यवस्था दुरुस्त होने के कारण यहां शुरू में जलभराव की कोई समस्या भी नही हुई। लेकिन अब इस सड़क का करीब 500 मीटर इलाका हमेशा घरों से निकलने वाले गंदे पानी से भरा रहता है। जिससे यहां रहने वालों और सड़क से रोजाना गुजरने वाले हजारों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

यहां रहने वालों की माने तो जलभराव के चलते इलाके में संक्रामक रोग फैलने लगे है। कलेक्ट्रेट से सटा होने के कारण यहां रहने वालों को जो विकास कार्यों की उम्मीद थी, वह भी अब खत्म हो चुकी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...