1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. कोरोना वैक्सीन ने ली वार्ड बॉय की जान? 24घंटे के बाद हुई मौत…

कोरोना वैक्सीन ने ली वार्ड बॉय की जान? 24घंटे के बाद हुई मौत…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना वैक्सीन ने ली वार्ड बॉय की जान? 24घंटे के बाद हुई मौत…

रिपोर्ट: नंदनी तोदी

मुरादाबाद: कोरोना के टीकाकरण की शुरुआत भारत में हो गई है।  जहा पूरी दुनिया की नज़रें भारत की वैक्सीन पर टिकी है, वहीँ वैक्सीन लगने के बाद होने वाली एक मौत ने स्वास्थ विभाग को सवालों के कटघरें में खड़ा कर दिया।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में स्वास्थ्यकर्मी की संदिग्ध मौत हो जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हडकंप मच गया है। जिला अस्पताल में वार्ड बॉय के पद पर तैनात 48 वर्षीय महिपाल की मौत हो गई है।

16 जनवरी को कोविड टीकाकरण अभियान के तहत मृतक को कोविड वैक्सीन का टीका लगाया गया था। वहीं, रविवार शाम घर पर महिपाल की तबीयत बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

परिजनों के अनुसार इलाज के लिए 108 को फोन कर जानकारी दी गई। लेकिन 108 आने से पहले ही तबीयत ज्यादा खराब होते देख जल्दबाजी में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। CMO मुरादाबाद ने कहा, “वैक्सीन का कोई रिएक्शन प्रतीत नहीं होता है। मृत्यु के कारण की जांच की जा रही है, पोस्मार्टम कराएंगे, ये पहले कोरोना संक्रमित नहीं थे।”

जहां एक तरफ दुनिया की निगाहें इस वैक्सीन पर टिकी है, वहीं, मृतक के बेटे ने महिपाल की मौत का कारण वैक्सीन बताया। बेटे का कहना है कि, मेरे पिता वार्ड बॉय के पद पर तैनात थे।आज जब ये सुबह ड्यूटी से आए थे इनकी तबीयत खराब थी मेरे पास घर से फोन आता है कि पापा की तबीयत ज्यादा खराब है मुझसे पहले घर वालों ने 108 पर कॉल किया लेकिन वो टाइम पर नहीं आए. मेरे पिता को कल (16 जनवरी को) वैक्सीन लगी थी”

विशाल ने आगे वैक्सीनेशन वाले दिन की बात बताते हुए कहा, “मेरे पास उनका 12:30 बजे कॉल आया कि बेटा अपनी गाड़ी ना लेकर आप ऑटो से जिला अस्पताल आ जाओ। उन्होंने कहा कि मेरा कोविड वैक्सीनेशन होगा और मुझसे आज गाड़ी नहीं चलेगी। उसके बाद मैं सिविल लाइन अस्पताल पहुंचा। कल दोपहर वहां से करीब 1:30 बजे वेक्सीनेशन होने के बाद उनको अपने साथ घर ले आया।पापा की हालत खराब थी। उनकी सांस फूल रही थी और वो खांस रहे थे।”

विशाल ने अपने पिता की सेहत के बारे में बताते हुए आगे कहा, “वो पहले कोरोना पॉजिटिव नहीं थे. पहले थोड़ा सा निमोनिया था. लेकिन वहां से आने के बाद इनको ज्यादा तकलीफ होने लगी थी। उसके बाद फिर पापा को गर्म पानी दिया फिर चाय बनवाई और बिस्तर में लिटाया कि आप थोड़ा आराम करो। रविवार शाम को फोन आया कि पापा की तबीयत ज्यादा खराब हो रही है आप फटाफट घर आ जाओ। अभी हमारे पास से सीएमओ हो कर गए हैं। मुझे मौत का कारण टीके की वजह से लग रहा है जो कोरोना वैक्सीन लगी है.”

लेकिन अब खबर आयी है कि महिपाल नाम के वॉर्ड ब्वॉय की मौत हार्ट अटैक से हुई थी, तीन डॉक्टर के पैनल ने महिपाल के शव का पोस्टमार्टम किया था। 16 जनवरी को उसे कोविशील्ड का टीका लगा था लगा था और अगले दिन यानी 17 जनवरी को उसकी अचानक मौत हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि मौत टीका लगने से हुई है। हालाँकि पोस्टमॉर्टेम में स्पष्ट हो गया है कि महिपाल कि मौत हार्ट अटैक से हुई है।

वहीं, सीएमओ ने कहा, “आज इनको दिन में सीने में जकड़न और सांस फूलने में दिक्कत हुई थी, इनकी उम्र 46 बर्ष थी। वैक्सीन का कोई रिएक्शन प्रतीत नहीं होता है। कल रात में इन्होंने नाइट ड्यूटी भी की थी, कोई दिक्कत नहीं थी।”

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...