1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. पत्नी के अंतिम संस्कार के लिए जाना था : सोनू सूद ने दिया साथ

पत्नी के अंतिम संस्कार के लिए जाना था : सोनू सूद ने दिया साथ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पत्नी के अंतिम संस्कार के लिए जाना था : सोनू सूद ने दिया साथ

अभिनेता सोनू मजदूरों के मसीहा के रूप में प्रसिद्द हो गए है। एक बार फिर उन्होंने अपनी दरियादिली दिखाई है।

दरअसल एक यूज़र ने सोनू को ट्वीट किया कि मेरे पड़ोसी सीताराम की पत्नी का होम टाउन वाराणसी में निधन हो गया है। वो अंतिम संस्कारों के लिए बनारस जाने की कोशिश कर रहे हैं।

इसके तुरंत बाद सोनू ने ट्विटर पर जवाब देते हुए लिखा कि इस क्षति के बारे में सुनकर बहुत दुखी हूं। उन्हें कल भेज दूंगा। वे जल्द अपने घर पहुंच जाएंगे। भगवान उन पर कृपा करें।

आपको बता दे सोनू देश के सभी हिस्सों से भटके प्रवासियों को उनके घर भेजने का इंतज़ाम रहे हैं और वह सोशल मीडिया पर भी मदद मांगने वालों तक हर संभव सहायता पहुंचा रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...