1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. एमपी में मतदान जारी : कांग्रेस का ट्वीट, शिवराज हटाओ और मध्यप्रदेश बचाओ

एमपी में मतदान जारी : कांग्रेस का ट्वीट, शिवराज हटाओ और मध्यप्रदेश बचाओ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एमपी में मतदान जारी : कांग्रेस का ट्वीट, शिवराज हटाओ और मध्यप्रदेश बचाओ

आज 10 राज्यों की 54 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। मध्य प्रदेश में 28, गुजरात में 8, उत्तर प्रदेश में 7, ओडिशा, नागालैंड, कर्नाटक और झारखंड में 2-2 सीटें और छत्तीसगढ़, तेलंगाना और हरियाणा में एक-एक सीट पर आज मतदान हो रहा है।

इन सबमें सबसे दिलचस्प मुकाबला एमपी में देखने को मिल रहा है। सिंधिया और सीएम  शिवराज की प्रतिष्ठा इस चुनाव में दांव पर लगी हुई है। मार्च में सिंधिया कांग्रेस से नाराज होकर बीजेपी में आ गए थे और साथ ही अपने सभी समर्थकों को इस्तीफे भी दिलवा दिए थे।

आज 19 जिलों की 28 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। कोरोना संकट के कारण मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक किया जा सकेगा। इस बार एक घंटे का समय बढ़ाया गया है।

इसी बीच आज कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया है जिसमें उन्होंने लिखा, ‘शिवराज हटाओ,  मध्यप्रदेश बचाओ। इसके अलावा पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी एक ट्वीट करते हुए लोगों से मतदान करने की अपील की है।

उन्होंने लिखा, प्रिय साथियों, आपसे आग्रह है कि घरों से निकलिये और लोकतंत्र बचाने के लिये मतदान करिये। आपका एक वोट मध्यप्रदेश के सम्मान और स्वाभिमान की नई गाथा लिखेगा।

इसके अलावा वर्तमान सीएम शिवराज ने भी लोगों से मतदान करने की अपील की है और एक वीडियो सन्देश जारी किया है। उन्होंने लिखा, मेरे प्रिय भाइयों-बहनों और भांजे-भांजियों, नमस्कार!

प्रदेश की सरकार को मजबूत करने और प्रदेश तथा क्षेत्र के विकास के लिए कमल के फूल का बटन दबाकर अपने क्षेत्र के  भाजपा  के प्रत्याशी को विजयी बनायें। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...