बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान हो रहा है। अंतिम चरण में 15 जिलों की 78 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता विधानसभा में अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं। 78 विधानसभा क्षेत्रों से कुल 1204 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
इस ही बीच कांग्रेस के प्रवक्ता और नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बिहार की जनता से नया बिहार बनाएं अपील करते हुए ट्वीट किया उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा बिहार को तीसरे चरण के मतदान में प्रजातंत्र का सबसे बड़ा पर्व मुबारक। आइये, मिल कर कोरोना को हराएँ। आइये, मिल कर रोज़गार का रास्ता बनाएँ। आइये, मिल कर स्वास्थ्य-शिक्षा का उजाला लाएँ। आइये, मिल कर फसल का दाम दिलवाएँ। आइये, मिल कर बिहार को जिताएँ। आइये, मिल कर नया बिहार बनाएँ।
बिहार को तीसरे चरण के मतदान में प्रजातंत्र का सबसे बड़ा पर्व मुबारक।
आइये, मिल कर कोरोना को हराएँ।
आइये, मिल कर रोज़गार का रास्ता बनाएँ।
आइये,मिल कर स्वास्थ्य-शिक्षा का उजाला लाएँ।
आइये, मिल कर फसल का दाम दिलवाएँ।
आइये, मिल कर बिहार को जिताएँ।
आइये, मिल कर नया बिहार बनाएँ।
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) November 7, 2020
आप को बता दे कि बिहार में चल रही तीसरे और आखिरी चरण की वोटिंग में सुबह 11 बजे तक 19.74% वोटिंग हुई है। अगल अलग जिलों की बात करें तो पश्चिम चपारण-19.4% पूर्व चंपारण- 20.16%, सीतामड़ी -19.71%, मधुबनी- 20.20%, सुपौल-21.06%, अररिया – 24.87%, किशनगन- 19.63%, पूर्णिया- -20.51%, कटिहार-17.77%, माधपुरा – 18.77%, दरभंगा- 13.23%, मुजफ्फरपुर -19.82%, वैशाली- 24.58% और समस्तीपुर में 7.51% वोटिंग हुई है।