उत्तर प्रदेश अयोध्या में 17 अक्टूबर से रामलीला का मंचन होने जा रहा है। मंगलवार को भगवान श्रीराम की जन्मभूमि में अयोध्या की रामलीला” का भूमि पूजन हुआ. यह रामलीला फिल्म स्टार्स की रामलीला है।
अयोध्या की रामलीला के भूमि पूजन में रामलीला कमेटी के मुख्य संरक्षक सांसद बीजेपी प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने पूजा पाठ कराया।
इस मौके पर सांसद और बीजेपी के सीनियर नेता प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा कि रामलीला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संस्कृति मंत्रालय और उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से हो रही है. उन्होंने बताया कि यह रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला कहलाएगी।
हमारा एक ही मकसद है कि दुनिया के कोने-कोने में भगवान श्रीराम भक्त जो घरों में बैठे हैं वह इस रामलीला को देख सके।
इस मौके पर रामलीला कमेटी के मुख्य संरक्षक सांसद व भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा कि यह रामलीला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कैबिनेट मंत्री नीलकंठ तिवारी, अयोध्या शोध संस्थान और उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से हो रही है।
उन्होंने बताया कि रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक हैं।
यह रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला कहलाएगी और हमारा एक ही मकसद है कि दुनिया के कोने-कोने में बैठे राम भक्त रामलीला को देख सकें।
उन्होंने कहा कि हमारे साथ विंदू दारा सिंह बैठे हैं जो आपको हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे। इनके पिता दारा सिंह ने रामायाण में हनुमान जी की भूमिका निभाई थी।
वर्चुअल रामलीला का प्रसारण सोशल मीडिया के माध्यम से किया जाएगा। सांसद मनोज तिवारी और रवि किशन सहित बॉलीवुड के कई नामचीन कलाकार रामलीला में अलग-अलग भूमिकाएं निभाएंगे।