1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हाइवे टोल टैक्स पर ग्रामीणों को छूट के लिए धरना जारी

हाइवे टोल टैक्स पर ग्रामीणों को छूट के लिए धरना जारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हाइवे टोल टैक्स पर ग्रामीणों को छूट के लिए धरना जारी

दिल्ली-देहरादून हाइवे पर लगे बैरियर पर आस-पास के ग्रामीणों को टोल टैक्स में छूट दिए जाने की मांग को लेकर धरना लगातार तीसरे दिन भी जारी है।

चेतावनी दी कि अगर रविवार तक उनकी समस्या का समाधान नही हुआ तो सोमवार से बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।

दिल्ली से देहरादून तक नए हाइवे का निर्माण किया गया है। इसी हाइवे पर कम्पनी द्वारा बैरियर लगाकर टोल टैक्स वसूलना शुरू कर दिया।

आस पास के गांवों के लोगो को अपने खेतों या बाज़ार में जाने के लिए भी टैक्स देने को मजबूर होना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगो को टोल टैक्स में छूट दिए जाने की मांग को लेकर चमारीखेडा गांव में पिछले तीन दिनों से धरना चल रहा है।

धरनास्थल पर मौजूद सपा के पूर्व एमएलसी उमर अली ख़ान ने कहा कि इन्ही किसानों की जमीनें ली गई है और अब टैक्स भी इनसे ही वसूला जा रहा है।

इसके अलावा टोल प्लाजा पर सब बाहरी लोगों को नोकरी पर रखा गया है। स्थानीय लोगो को भी रोजगार दिया जाए।

उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी धरना स्थल पर आये थे और कम्पनी से वार्ता के लिए तीन दिन का समय मांगा था।

कहा कि अगर रविवार तक समाधान नही हुआ तो सोमवार को बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

सपा नेता फरहाद गाड़ा ने भी टैक्स माफ न किये जाने की दशा में आंदोलन की चेतावनी दी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...