रिपोर्ट: मोहम्मद आबिद
वॉशिंगटन :चांद में आपने दाग तो देखा होगा तो क्या आपने चांद की हवा निकलते देखा है नहीं देखा तो आज आप दे लीजिए की चांद की किस प्रकार से हवा निकल रही है और आप भी हैरत में पड़ जाएंगे तो चलिए आपको चांद की हवा निकने के पीछे की सच्चाई बता रहे हैं की किस प्रकार से चांद की हवा निकल रही है।
Вот так закат полной Луны выглядит из космоса.
У многих возникнет вопрос: «А почему #Луна так расплющивается? И куда пропадает?». Ответ довольно прост — перед тем, как Луна скроется за горизонтом, ее отраженный свет проходит через атмосферу Земли и искажается. pic.twitter.com/5CeBQyTHl9
— Sergey Kud-Sverchkov (@KudSverchkov) February 2, 2021
इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर रूस के एक कॉस्मोनॉट ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें क्षितिज के पीछे गायब होते हुए चांद जैसे चपटा होता नजर आ रहा है। जो की हवा निकलने जैसा महसूस हो रहा है बतादें की इस दुर्लभ नजारे को ‘ऑर्बिटल सनसेट ऑफ द मून’ कहते हैं। और इस वीडियो को सर्जेई कुड-स्वर्कोव ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वीडियो में चांद की एक बिगड़े हुए आकार में बदलता हुआ दिख रहा है। या इस तरह से कहें की पिचका हुआ नजर आ रहा है।
यह पैनकेक सा आकार लेकर अंधेरे में गायब हो जाता है। वीडियो में दिखता है कि धरती के क्षितिज के पीछे गायब होते चांद का आकार बिगड़ रहा है। ऐसा धरती के वायुमंडल की वजह से होता है। उससे आने वाली रोशनी स्पेस और फिर धरती के वायुमंडल, यानी दो अलग-अलग मीडियम से होते हुए पहुंचती है। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से देखने पर लगता है जैसे चांद ने आकार बदल लिया हो।