1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. गुरनाम सिंह चढ़ूनी का वीडियो वायरल, कहा- बीजेपी की गोद में बैठे राकेश टिकैत !

गुरनाम सिंह चढ़ूनी का वीडियो वायरल, कहा- बीजेपी की गोद में बैठे राकेश टिकैत !

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गुरनाम सिंह चढ़ूनी का वीडियो वायरल, कहा- बीजेपी की गोद में बैठे राकेश टिकैत !

रिपोर्ट: मोहम्मद आबिद

चंडीगढ़: तीन कृषि कानूनों को लेकर पिछले दो महीने से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन चल रहा है और 26 जनवरी की हुई घटना के बाद से आंदोलन को एक नया रूख मिल गया है और अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ हरियाणा पंजाब और दूसरे राज्यों में भी आंदोलन जोर पकड़ रहा है।

दिल्ली की सीमाओं के बीच चल रहे आंदोलन के बीच में किसान आंदोलन में शामिल संगठनों के नेताओं के एक दूसरे पर आरोप लगाने के वीडियो भी अब वायरल हो रहे हैं, जिमसें अब भाकियू हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो एक तरफ राकेश टिकैत के साथ लगातार सभाओं में शामिल हो रहे हैं तो वहीं वीडियो में कहते हुए सुने जा सकते हैं की राकेश टिकैत को बीजेपी की गोद में बैठे हैं और भाकियू का हरियाणा प्रदेश का अध्यक्ष भी बीजेपी की गोद में बैठा हुआ है।

गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने यह वीडियो वायरल होने के बाद पूरे मामले में सफाई पेश की है और कहा है की आंदोलन को तोड़ने की साजिश की जा रही है यह जो वीडियो वायरल कियाजा रहा है वो बहुत पहले का वीडियो है और अब मैं राकेश टिकैत के साथ हूं  और इसके साथ ही उन्होंने भाजपा आईटी सेल पर पुराने वीडियो इस तरह से वायरल कर आंदोलन को कमजोर करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

बतादें की 26 जनवरी की घटना के बाद से लगातार किसान आंदोलन को एक नई हवा मिल गई है और किसान लगातार सरकार से तीनों कृषि कानूनों क वापस लेने की मांग कर रहे हैं और किसी भी कीमत पर कानून वापसी की बात कर रहे हैं और कहा की जब तक कानून वापस नहीं को बिल की वापसी नहीं होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...