1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली पुलिस और जामिया छात्रों के बीच झड़प का वीडियो वायरल

दिल्ली पुलिस और जामिया छात्रों के बीच झड़प का वीडियो वायरल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली पुलिस और जामिया छात्रों के बीच झड़प का वीडियो वायरल

राजधानी में पंद्रह दिसंबर 2019 को जामिया के छात्रों के साथ हुई घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। दअरसल दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें देखा जा रहा है कि दिल्ली पुलिस कर्मियों को हॉल में प्रवेश करते हुए और पढ़ रहे छात्रों की लाठियों से पिटाई कर रही है।

पुलिस अचानक से अंदर प्रवेश करती हैं और पढ़ रहे छात्रों पर डंडों से पिटाई करना शुरू कर देते हैं। वहीं, वीडियो में देखा जा रहा है कि, स्टुडेंटस बुरी तरह घायल हो गए है और पुलिस फिर भी उन पर डंडे बरसा रही है। साथ ही पुलिस के जनावों ने कॉलेज की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा रहे है।

बता दें कि, जामिया कोऑर्डिनेशन कमेटी (JCC) ने ट्विटर पर यह फुटेज जारी किया है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग दिल्ली पुलिस पर काफी भड़क रहे हैं। इस मामले पर  दिल्ली पुलिस ने कहा कि, मामला पहले ही क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है और वीडियो की जांच की जा रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी वीडियो को लेकर प्रशानसन और सरकार पर ट्वीट कर टिप्पणी की है। प्रियंका ने ट्वीट में लिखा है कि, देखिए कैसे दिल्ली पुलिस पढ़ने वाले छात्रों को अंधाधुंध पीट रही है।

एक लड़का किताब दिखा रहा है लेकिन पुलिस वाला लाठियां चलाए जा रहा है। गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने झूठ बोला कि उन्होंने लाइब्रेरी में घुस कर किसी को नहीं पीटा। इसी के साथ प्रियंका गांधी ने कहा कि, इस वीडियो को देखने के बाद जामिया में हुई हिंसा को लेकर अगर किसी पर एक्शन नहीं लिया जाता तो सरकर की नीयत पूरी तरह से देश के सामने आ जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...