1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में शातिर अपराधी गिरफ्तार, चोरी की बोलेरो गाड़ी बरामद

यूपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में शातिर अपराधी गिरफ्तार, चोरी की बोलेरो गाड़ी बरामद

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में शातिर अपराधी गिरफ्तार, चोरी की बोलेरो गाड़ी बरामद

यूपी जिले के चकिया क्षेत्र में चोरी की एक बोलेरो से चार पशुओं को लेकर जा रहे वांछित अपराधी ने जांच कर रही पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागना चाहा। लेकिन पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से वह गिर गया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। और उसके दो साथी फरार है। घटना की जानकारी देते हुए चकिया के कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रहमतुल्ला खाँ ने बताया कि बीती रात में शहाबगंज पुलिस तथा क्राइमब्रांच की टीम तियरां तिराहे पर जांच कर रही थी।

उसी के दौरान एक बोलेरो आई जो कि भागते हुए आगे निकल गई। जिसकी सूचना हमें दी गई हम अपने सहयोगियों के साथ मुख्य मार्ग पर जांच करने लगे उसी के दौरान एक बोलेरो आई जो कि लतीफशाह के रास्ते नौगढ़ की ओर जाने लगी तब तक शहाबगंज पुलिस तथा क्राइमब्रांच की टीम भी आ गयी। पुलिस को पीछे देख बोलेरो को नौगढ़ पहाड़ी पर चढ़ते हुए उसमें सवार दो अभियुक्त फरार हो गए। जबकि एक अभियुक्त मुकद्दस जो कि सदर कोतवाली चंदौली के नसीरपुर का निवासी है। तथा उसके ऊपर अपराध के दर्जन भर से अधिक मामले दर्ज हैं।

उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया बचते हुए पुलिस ने भी जवाबी फायर किया और पुलिस की गोली उसके दाहिने पैर में लगी और वह गिर पड़ा।पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है बताया जा रहा है कि बोलेरो गाड़ी में चार पशुओं को लादा गया था।

[wonderplugin_video videotype=”mp4″ mp4=”https://www.rninews.co.in/wp-content/uploads/2020/10/VID-20201009-WA0329-1.mp4″ webm=”” poster=”” lightbox=0 lightboxsize=1 lightboxwidth=960 lightboxheight=540 autoopen=0 autoopendelay=0 autoclose=0 lightboxtitle=”” lightboxgroup=”” lightboxshownavigation=0 showimage=”” lightboxoptions=”” videowidth=600 videoheight=400 keepaspectratio=1 autoplay=0 loop=0 videocss=”position:relative;display:block;background-color:#000;overflow:hidden;max-width:100%;margin:0 auto;” playbutton=”https://www.rninews.co.in/wp-content/plugins/wonderplugin-video-embed/engine/playvideo-64-64-0.png”]

 

पूछताछ में पता चला कि पकड़ी गई बोलेरो गाड़ी 16 सितंबर को शहाबगंज क्षेत्र से चोरी की गई थी। घायल अभियुक्त को पुलिस ने चकिया के जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया है, जहाँ उसका उपचार चल रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...