1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. वेनेजुएला के राष्ट्रपति का बयान- महिलाओं से छह बच्चे पैदा करने की अपील

वेनेजुएला के राष्ट्रपति का बयान- महिलाओं से छह बच्चे पैदा करने की अपील

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वेनेजुएला के राष्ट्रपति का बयान- महिलाओं से छह बच्चे पैदा करने की अपील

देश में आर्थिक संकट के चलते लाखों लोग विस्थापित होनें के चलते वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने एक बेहद ही अजीब बयान देते हुए अपने देश की महिलाओं से कम से कम छह बच्चे पैदा करने की अपील की।

बता दे, मंगलवार शाम को टेलीविजन पर प्रसारित कार्यक्रम में राष्ट्रपति निकोलस ने यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि ईश्वर आपको देश के लिए छह छोटे लड़के और लड़कियां पैदा करने का आशीर्वाद दें। जन्म दीजिए, फिर जन्म दीजिए, सभी महिलाओं के छह बच्चे होने चाहिए। देश की आबादी को बढ़ाएं।

उनके इस बयान के बाद मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने कड़ी आलोचना की है। इन लोगों और कार्यकर्ताओं का कहना है कि देश पहले ही भोजन, कपड़े और स्वास्थ्य देखभाल के संकट से जूझ रहा है।

युवा लोगों के अधिकारों की रक्षा करने वाले एक समूह सीईसीओडीएपी के संस्थापक ऑस्कर मिस्ले ने कहा कि देश की जनसंख्या बढ़ाने के लिए महिलाओं को छह बच्चे पैदा करने के लिए प्रेरित करना देश के राष्ट्रपति की और से गैरजिम्मेदाराना रवैया, वो भी ऐसे देश के लिए जो बच्चों को उनकी जिंदगी की गारंटी नहीं देता है।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...