1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद विवाद: 15 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई

वाराणसी मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद विवाद: 15 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वाराणसी मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद विवाद: 15 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई

वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर से जुड़े ज्ञानवापी मस्जिद विवाद में अब सबकी निगाहें 15 अक्टूबर को लगी हैं।ऐसा इसलिए कि अब इस मुकदमे की सुनवाई वाराणसी के सीनियर जज सिविल डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा या नहीं, इस पर जिला जल की अदालत फैसला करेगी।

मंगलवार को दोनों पक्षों की बहस सुनने के साथ कोर्ट ने मूल पत्रावलियों का अवलोकन किया। इस बाबत जिला जज वाराणसी कोर्ट में सुनवाई को लेकर सुबह से ही परिसर में दोपहर में सुनवाई शुरू होने तक काफी गहमागहमी बनी रही हालांकि, दोपहर बाद इस मामले में अगली तिथि 15 अक्टूबर की पड़ गई।

पिछली तारीख पर जिला जज की अदालत ने विलंब होने के कारण सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड पर 3 हजार रुपए का जुर्माना लगाते हुए निगरानी याचिका में मियाद अधिनियम के तहत माफी के सुन्नी वक्फ बोर्ड के आवेदन को स्वीकार कर लिया हैं।

इसके बाद आज सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड और इंतजामिया कमेटी की याचिका पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने और पत्रावालियों का अवलोकन करने के बाद इस मामले में 15 अक्टूबर की तारीख नियत की।

 

 

याचिका में मस्जिद की ओर से दोनों पक्षों का कहना है कि इस मामले की सुनवाई का अधिकार सेंट्रल सुन्नी वक्फ बोर्ड लखनऊ को है। ना कि अवर न्यायालय वाराणसी को लेकिन खास बात ये है कि अगर हर तारीख के बीच के अंतराल को देखें तो न्यायालय की ओर से भी इस मामले में तेजी से सुनवाई हो रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...