सरकार के बिजली विभाग के निजीकरण के फैसले के बाद विद्युतकर्मियों ने हड़ताल शुरू कर दी है।
बिजलीकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद आम जनमानस में पानी की कमी और उमस भरी गर्मी सताने लगी है। यही नही बिजली न आने का असर सरकारी अस्पताल के पैथोलॉजी और और सड़कों पर स्थित इलेक्ट्रॉनिक सिग्नलों पर भी दिखने को मिलने लगा।
वाराणसी के अधिकतर भागो में बीते कल पूरे दिन बिजली न आने पर शाम होते ही उपकेंद्रों पर क्षेत्रीय लोग इकठ्ठा होने लगे।
हालांकि प्रशासन ने विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए संविदाकर्मियों के साथ-साथ पुलिस और राजस्वकर्मियों को हर उपकेंद्र पर तैनात किया गया है।
हड़ताल पर जाने से पहले विद्युतकर्मियों ने उपकेंद्रों के सभी इलेक्ट्रिक पैनल बोर्ड के ऊपर रंग लगा दिया है ताकि की कोई भी व्यक्ति विद्युत आपूर्ति बहाल न करा पाए।
फिलहाल देर रात से लेकर अभी तक जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी लगातार चक्रमण कर रहे और पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम में बने कंट्रोल रूम में एमडी के साथ विद्युत आपूर्ति को बहाल करने में लगे है।
वही क्षेत्रीय लोगो का कहना है सरकार और बिजलीकर्मियों के बीच हम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।