1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी : सावन के दूसरे सोमवार को भी नहीं उमड़ा भक्तों का जन सैलाब

वाराणसी : सावन के दूसरे सोमवार को भी नहीं उमड़ा भक्तों का जन सैलाब

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वाराणसी : सावन के दूसरे सोमवार को भी नहीं उमड़ा भक्तों का जन सैलाब

बढ़ते कोरोना संक्रमण का असर अब देश के धार्मिक स्थलों पर भी देखने का पर भी देखने को मिल रहा है।

सावन के दूसरे सोमवार को भी बाबा काशीविश्वनाथ धाम में दर्शनार्थियों की नाम मात्रा की भीड़ देखने को मिली।

आमतौर पर सावन के सोमवार को काशीविश्वनाथ धाम में पैर न रखने की जगह होती थी लेकिन कोरोना के संक्रमण के चलते काफी कम भीड़ देखने को मिली।

धाम में प्रवेश करने से भक्तों के हाथों को सेनेटाइजेशन कराया जा रहा है और मुख्य द्वार से प्रवेश करने से पहले उनकी थर्मल स्कैनिंग भी की जा रही है।

मंदिर में जाने वाले हर भक्तों को मंदिर की किसी भी चीज को छूने मना किया गया।

बीते कल आये सरकार के नए दिशा निर्देश के बाद मंदिर अब सप्ताह में पांच दिन ही भक्तों के लिए खोला गया है जबकि शनिवार और रविवार को मंदिर में भक्तों का प्रवेश वर्जित होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...