वाराणसी – लॉर्ड स्वयं भू- विश्वेश्वर और ज्ञानवापी मामले में जिला जज ने मंगलवार को सुनी सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड के सिविल रिविज़न पर फैसला सुरक्षित रख लिया। वाद मित्र लार्ड विशेश्वर ने बताया कि सुनी वक्फ बोर्ड ने सिविल कोर्ट के फैसले के बाद एक सिविल रिविज़न डाला था कि यह मामला सुन्नी वक्फ बोर्ड का है। इसलिए इसे लखनऊ ट्रांसफर कर दिया जाए। जिसपर आज कोर्ट ने विधिवत कार्रवाई की और फैसला सुरक्षित रख लिया है।
बता दें कि इस मामले में 18 सितंबर 2020 को निगरानी याचिका दाखिल किया गया था। वहीं कोर्ट ने 28 सितंबर 2020 को 3 महीने की देरी से सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की तरफ से निगरानी याचिका दाखिल करने की बात कह दी। जिसके बाद उसको खारिज करते हुए फैसला सुरक्षित रख के 3 अक्टूबर को सुनवाई की तारीख निर्धारित किया था। 3 अक्टूबर को अपरिहार्य कारणों से मामले की सुनवाई नहीं हो पाई थी।