1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी : पंचकोशी यात्रा पर निकले जिलाधिकारी, तीर्थयात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानी हकीकत

वाराणसी : पंचकोशी यात्रा पर निकले जिलाधिकारी, तीर्थयात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानी हकीकत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वाराणसी : पंचकोशी यात्रा पर निकले जिलाधिकारी, तीर्थयात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानी हकीकत

धर्म नगरी काशी में तमाम तरह की धार्मिक मान्यताएं है जिसमे से एक अधिमास में की जाने वाली पंचकोशी परिक्रमा भी है।

अधिकमास में की जाने वाली पंचकोशी यात्रा मुख्यतः ग्रामीण क्षेत्र के लोगों मे देखने को मिलता है जिसमे लोग अपने साथ सामान को लेकर पांच कोश यानी पंचक्रोशी की यात्रा करते है।

 

यात्रा में पड़ने वाले पड़ाव और धर्मशालाओं में तीर्थयात्रियों को दी जानी वाली सुविधाओं को जानने के लिए वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा सपरिवार पंचक्रोश यात्रा पर निकले।

मणिकर्णिका घाट के चक्रपुष्कर्णी कुंड पर संकल्प के साथ जिलाधिकारी ने परिवार के साथ पंचक्रोशी यात्रा की शुरुआत की।

 

इस यात्रा के दौरान कमिश्नर दीपक अग्रवाल की पत्नी भी साथ रहीं। जिलाधिकारी ने आज खुद पंचकोशी की यात्रा करते हुए जमीनी हकीकत को जाना।

इस दौरान डीएम ने पंचकोशी में पड़ने वाले शिवपुर मंदिर में यात्रियों से यात्रा के दौरानं मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जाना।

इस दौरान डीएम ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जरूरत की दृष्टि से मिलने वाली सभी सुविधाएं को और बढ़ाना है वही दूसरे को दान की गई कुछ धार्मिक धर्मशालाओं पर अवैध कब्जा जमाए लोगो के खिलाफ़ अभियान में राजस्वकर्मियों को लगाकर कागजी कार्यवाही तेज कर दी गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...