1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी: शहीद रमेश यादव के गांव में सीआरपीएफ ने वितरित किया राशन

वाराणसी: शहीद रमेश यादव के गांव में सीआरपीएफ ने वितरित किया राशन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वाराणसी: शहीद रमेश यादव के गांव में सीआरपीएफ ने वितरित किया राशन

{ मदन मोहन शर्मा की रिपोर्ट }

.एक तरफ पूरा देश कोरोना जैसी महामारी से गुजर रहा है और पूरे देश में लॉक डाउन कर दिया गया है इस वैश्विक महामारी में सीआरपीएफ लोगों के लिए मसीहा बनकर आए हैं।

सीआरपीएफ के जवान बनारस शहर के अलग-अलग इलाकों में जाकर सैनिटाइज के साथ-साथ लोगों को खाना व राशन उपलब्ध करा रहे हैं।

आज सीआरपीएफ 95 बटालियन के कमांडेंट नरेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में पुलवामा हमले में शहीद हुए काशी के लाल रमेश यादव के घर तोहफापुर पहुंचे।

और परिजन से कुशल क्षेम पूछा साथ ही शहीद की पत्नी रेनू यादव से मिलकर उनको संबल दिया और यह आश्वासन दिया कि उनको किसी भी प्रकार की समस्या हो तो सीआरपीएफ हमेशा उनके साथ खड़ी है।

उसके बाद सीआरपीएफ कमांडेंट शहीद रमेश यादव के पिता के साथ तोहफा पुर ग्राम वासियों के बीच राशन वितरित किया।

सीआरपीएफ का यह कार्य लोगों के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ है और लाग उनकी तारीफ़ करते नहीं थक रहे है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...