1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी : कोरोना का कहर जारी, एक दिन में मिले 25 कोरोना मरीज

वाराणसी : कोरोना का कहर जारी, एक दिन में मिले 25 कोरोना मरीज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वाराणसी : कोरोना का कहर जारी, एक दिन में मिले 25 कोरोना मरीज

वाराणसी में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। हर दिन नए मरीजों की पुष्टि होती जा रही है। आपको बता दे कि जनपद वाराणसी में पिछले एक पखवाड़े से मरीजों की संख्या में उछाल देखा जा रहा है।

दरअसल वाराणसी में सोमवार को पांच रोडवेज कर्मी, रिटायर्ड बैंक कर्मचारी, आईआईटी बीएचयू समेत कुल 25 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

राहत की बात यह भी है कि इसी के साथ 16 लोगों को हास्पिटल से डिस्चार्ज करके अपने घर भेज दिया गया है।

इसके साथ ही अब जनपद वाराणसी में कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 652 हो गई है। बीएचयू से सोमवार को कुल 253 सैंपल की रिपोर्ट मिली थी।

सीएमओ ने बताया कि कुल 652 मरीजों में 23 की मौत, 364 डिस्चार्ज के बाद अब कुल 265 मरीजों का आइसोलेशन में इलाज चल रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...