{ मदन मोहन की रिपोर्ट }
अगर अब आप शिवपुर के दूध विक्रेता दुकान पर जाएंगे तो वहां प्रवेश से पहले आपको टनल से गुजरना होगा। ऐसा करते ही महज कुछ सेकंड में आप सैनिटाइज हो जाएंगे।
करीब 5 हजार रुपये का खर्च से बना यह टनल दुकान पर आने वाले ग्राहक के फूल वॉडी को सेनेटाइज करेगा। इस तरह का वाराणसी के लिए यह पहला सेनेटाइज टनल है जो ग्राहक को समर्पित किया गया है।
सेनेटाइज टनल का उद्दघाटन करने पहुंचे शिवपुर थानाध्यक्ष नागेश कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह का वाराणसी में पहला ऐसा सेनेटाइज टनल है जो दूध के दुकानों पर लगाया गया है।
जिसका निर्माण शुभम यादव ने किया है जो काफी सराहनीय है। इस कोरोनावायरस से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक होना पड़ेगा ,क्योंकि इस महामारी से बचने के लिए सुरक्षा ही एक मात्र विकल्प है।
शुभम यादव ने बताया कि वे समाजसेवा के साथ ही बतौर दूध विक्रेता का दुकान भी है कोरोना महामारी के संकट के बीच उनके मन में शुरू से ही ख्याल आ रहा था कि कुछ ऐसा प्रयास करें कि अधिक से अधिक लोग संक्रमण की आशंका से मुक्त हो सकें।
चूंकि दुकान में ऐसे ग्राहक विक्रेता लोग पहुंचते हैं, जिनमें संक्रमण की आशंका होती है इसलिए यहां के लिए एक टनल बनाने का विचार मन में आया।
रविवार रात इस पर काम शुरू किया और सिर्फ 72 घंटे में इसे तैयार कर दिया। आज अपनी दुकान के मुख्य द्वार के बाहर स्थापित किया गया है।
इस टनल से गुजरने के दौरान महज 20 सेकंड में व्यक्ति पूरी तरह सैनिटाइज हो जाता है। इसे नाम दिया गया है कि कोरोना डिसइंफेक्शन टनल।