1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी : निगम चौकी में तैनात 7 पुलिसकर्मी पाए गए कोरोना पॉजिटिव

वाराणसी : निगम चौकी में तैनात 7 पुलिसकर्मी पाए गए कोरोना पॉजिटिव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वाराणसी : निगम चौकी में तैनात 7 पुलिसकर्मी पाए गए कोरोना पॉजिटिव

{ मदन मोहन शर्मा की रिपोर्ट }

वाराणसी में 8 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य महकमे में व जिला प्रसाशन में मचा हड़कंप मच गया है। सिगरा थाना अंतर्गत नगर निगम चौकी में तैनात 7 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

इसमें 1 उप निरीक्षक, 3 हेड कांस्टेबल, 3 कांस्टेबल शामिल हैं, दो दिन पहले इन्हें वहाँ से अलग कर दशाश्वमेध क्षेत्र के गेस्ट हाउस में क्वारंटाइन करा दिया गया था और इनकी सैंपलिंग कराई गई थी।

आज 14 में से 7 लोग पॉजिटिव पाए गए। इन सबकी कांटेक्ट ट्रेसिंग करायी जाएगी और साथ ही चौकी के आसपास के क्षेत्रों में कल स्क्रीनिंग और सैंपलिंग करायी जाएगी।

इन सभी को पंडित दीनदयाल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। बाकी बचे पुलिस कर्मी भी अभी कुछ दिन अलग भवन में क्वारंटाइन रहेंगे।

वहीं पितरकुंडा बफर जोन के नजदीक का एक 39 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

वाराणसी में अबतक 34 पॉजीटिव केस हो गए हैं जिनमे से 25 एक्टिव केस हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...