देहरादून के प्राचीन और प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर का पुजारी हुआ कोरोना पॉजिटिव। संक्रमण का पता चलने के बाद मंदिर को बंद कराया दिया गया है। मंदिर के महंत कृष्ण गिरी महाराज ने कहा कि प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए मंदिर बंद किया गया है।
मंदिर के महंत कृष्ण गिरी महाराज ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि मंदिर न आएं। अपने-अपने घर पर रहकर ही पूजा करें।इससे पहले अभी तक मंदिर समिति मन्दिर बंद होने के पीछे गणेश विसर्जन के कारण लोगों की उमड़ रही भीड़ को बताती रही, जिस कारण काफी असमंजस की स्थिति बनती रही।
हालांकि, अब मंदिर समिति के आधिकारिक पुष्टि के बाद स्थिति साफ हो गई।