उत्तराखंड में कोरोना के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे है। वही राज्य में अब तक कोरोना के कुल मामलों की संख्या 14566 है। कुल सक्रिय मामले 4296 हैं। आज कोरोना संक्रमण के 483 नए मामले सामने आए हैं। वहीं तीन मरीजों की मौत हुई है। दो मरीजों की मौत एम्स ऋषिकेश और एक मरीज की मौत सरकारी अस्पताल में हुई है। वही आज 345 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे हैं।जबकि राज्य में अब तक कुल 10021 मरीज ठीक हो चुके हैं