1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड में कोरोना का कहर, 447 नए मामले सामने आए सामने

उत्तराखंड में कोरोना का कहर, 447 नए मामले सामने आए सामने

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तराखंड में कोरोना का कहर, 447 नए मामले सामने आए सामने

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को 447 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें सबसे अधिक 106 मामले ऊधमसिंह नगर से हैं। इसके अलावा 101 हरिद्वार, 95 देहरादून, 50 नैनीताल, 41 उत्तरकाशी, 14 अल्मोड़ा, 11 पौड़ी, नौ चंपावत, छह-छह टिहरी गढ़वाल और पिथौरागढ़, पांच चमोली, दो बागेश्वर, एक रुद्रप्रयाग से सामने आया है। वहीं, 243 लोग ठीक हुए हैं, जबकि पांच की मौत हुई है। प्रदेश में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14083 हो गई है, जिनमें से 9676 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में प्रदेश में 4164 मामले एक्टिव हैं, जबकि 192 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 51 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...