उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस का असर तेजी से फैलता जा रहा है। 24 घंटे में 88 नए मामले सामने आए हैं। सबसे ज्यादा आगरा में 22, जबकि कानपुर देहात में पहला मामला सामने आया। राज्य में 2145 कोरोना संक्रमित हो गए। 52 जिलों में अभी भी कोरोना के 1590 एक्टिव केस हैं। इनमें 1090 जमातियों की संख्या शामिल है। प्रदेश में अब तक 39 लोगों की जान जा चुकी है। 30 से ज्यादा पुलिसकर्मी संक्रमित हैं। वहीं डीजीपी हितेश चन्द्र अवस्थी ने पुलिस कोरोना सहायता इकाई का गठन किया है।
आगरा: जिले में कोरोनावायरस का प्रकोप थम नहीं रहा है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट में बुधवार देर रात 29 नए संक्रमित मिले थे। सुबह 22 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। प्रशासन ने दावा किया है कि 74 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। कोरोना संक्रमण में देश में आगरा 11वें स्थान पर है।