हरिद्वार में गुरुवार को 63 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कई पुलिसकर्मी समेत 714 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जबकि 58 मरीजों को आइसोलेशन सेंटर से डिस्चार्ज हो कर घर गए ।बुधवार को हरिद्वार के पांच कोरोना मरीजों की मौत होने के बाद गुरुवार को 63 लोग और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रशासन ने सभी के घरों के आसपास कंटेनमेंट जोन बनाना शुरू कर दिया है। अब तक 3270 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।