1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. विशाल सिंह अयोध्या के नए नगर आयुक्त, एक आईएएस और 13 पीसीएस के तबादले

विशाल सिंह अयोध्या के नए नगर आयुक्त, एक आईएएस और 13 पीसीएस के तबादले

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
विशाल सिंह अयोध्या के नए नगर आयुक्त, एक आईएएस और 13 पीसीएस के तबादले

राज्य सरकार के निर्देश पर गुरुवार को एक आईएएस और आठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए। आईएएस अधिकारी में अयोध्या नगर निगम के नगर आयुक्त नीरज शुक्ला को हटा दिया गया है। उनके पास विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी था। उन्हें अपर आवास आयुक्त आवास विकास परिषद बनाया गया है।

पीसीएस अधिकारियों में वाराणसी विकास प्राधिकरण के सचिव विशाल सिंह को अयोध्या नगर निगम का नया नगर आयुक्त बनाया गया है। उनके पास अयोध्या विकास प्राधिकरण उपध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। सुनील वर्मा सीआरओ जौनपुर को सचिव वाराणसी विकास प्राधिकरण, हरिकेश चौरसिया विशेष सचिव व्यावसायिक शिक्षा को एसीईओ गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के पद पर भेजा गया है।

मदन सिंह गर्ब्याल को एडीएम भूमि अध्याप्ति गाजियाबाद से एडीएम प्रशासन मेरठ, कमलेश चंद्र को अपर आयुक्त वाराणसी से एडीएम भूमि अध्याप्ति गाजियाबाद के पद पर भेजा गया है। शिव प्रताप शुक्ला को सिटी मजिस्ट्रेट गाजियाबाद से ओएसडी नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण, विपिन कुमार को एसडीएम गोरखपुर से सिटी मजिस्ट्रेट गाजियाबाद और प्रतीक्षारत सुनील सिंह को सदस्य वक्फ ट्रिब्यूनल लखनऊ के पद पर भेजा गया है।

अपूर्वा यादव को एसडीएम कन्नौज से ओएसडी राजस्व परिषद, देवेश कुमार गुप्ता एसडीएम सिद्धार्थ नगर से कन्नौज, राकेश कुमार गुप्ता एसडीएम हरदोई से पीलीभीत, सौरभ दुबे एसडीएम पीलीभीत से हरदोई और अरुण कुमार राय को एसडीएम उन्नाव से यूपीडा भेजा गया है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...