1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी : सात बच्चों के बाप को महंगा पड़ा इश्क लड़ाना, पहुंचा जेल

यूपी : सात बच्चों के बाप को महंगा पड़ा इश्क लड़ाना, पहुंचा जेल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी : सात बच्चों के बाप को महंगा पड़ा इश्क लड़ाना, पहुंचा जेल

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में सात बच्चों के बाप को अपने से आधी उम्र की महिला को इश्क लड़ाना महंगा पड़ गया। पत्नी से हुए विवाद के बाद उसे अवैध असलहा रखने में जेल जाना पड़ गया।

शहर के हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव में एक व्यक्ति सात बच्चों का बाप है। उसके दो बेटों की शादी हो चुकी है। इसके बाबजूद वह दूसरी महिला से इश्क लड़ा बैठा था। इस बात की भनक उसके परिवार को नहीं लगी। बताया जाता है कि वह एक दिन अपनी प्रेमिका को घर लेकर आ गया।  महिला को सामने देखकर उसकी पत्नी भड़क गई।

दरअसल इश्क मिजाज व्यक्ति पहले से अवैध असलहा रखता था। वह पहले से जेल जा चुका है। बताया जाता है कि पत्नी को धमकाया भी। लेकिन किसी ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसको अवैध असलहा व कारतूस के साथ पकड़कर जेल भेज दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...