1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: अच्छी नस्ल के मवेशियों को तैयार करने को 500 गांवों का चयन

यूपी: अच्छी नस्ल के मवेशियों को तैयार करने को 500 गांवों का चयन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी: अच्छी नस्ल के मवेशियों को तैयार करने को 500 गांवों का चयन

गांव में अच्छी नस्ल के पशुओं को तैयार करने के लिए पशुपालन विभाग ने पहल शुरू की है। सुलतानपुर जिले के चयनित 500 गोकुल गांव में कृत्रिम गर्भाधान का कार्य निशुल्क किया जाएगा।

पशुपालन विभाग की ओर से जिले के विभिन्न ब्लॉकों में 500 गांवों को गोकुल गांव में रूप में चयनित किया गया है। ऐसे गांव में पशुपालकों के पाल्य मवेशियों को कृत्रिम गर्भाधान का कार्य  निशुल्क किया जाएगा। जिन मवेशियों की टैगिंग नहीं की गई है।

उनका पंजीकरण कर टैगिंग का काम भी किया जाएगा। अगस्त माह में संचालित योजना के तहत टीम गठित की गई है। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा. रमा शंकर सिंह ने बताया कि गोकुल गांव में शासन के मंशा के अनुसार कृत्रिम गर्भाधान का कार्य कराया जाएगा।
 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...