कासगंज: खबर उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज से है।जहां वोरवेल की ढाय गिरने से दो मजदूर दब गये।रेस्क्यू अभियान के बाद दोनो मजदूरों को बाहर निकाला गया। जिसमें से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में कासगंज जिला अस्पताल में लाया गया है। जहां उपचार चल रहा है।
हादसा सोरों कोतवाली क्षेत्र के रेतो की गढिया का है।जहाँ दो किसान अपने वोरवेल की सफाई कर रहे थे। इसी बीच मिटटी की ढाय अचानक भरभरा कर गिर पडी। जिससे दोनो मजदूर मिटटी के मलबे में दब गये। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस और ग्रामीणों ने आधा घंटे का रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनो को बाहर निकाला।तब तक आँक्सीजन न मिलने से 42 वर्षीय मजदूर हरीसिंह निवासी योगमार्ग सोरों को आँक्सीजन न मिलने से मौत हो गई, जबकि जयपाल निवासी पाठकपुर को कासगंज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हादसे की घटना के बाद हरी सिंह के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।